April 5, 2026 7:05 AM

views 135

पश्चिम बंगाल: वरिष्ठ बीजेपी नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे कूच बिहार का चुनावी दौरा

वरिष्ठ बीजेपी नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल के कूच बिहार का दौरा करेंगे। कूच बिहार रास मेला मैदान में वे कूच बिहार जिले की आठ सीटों और अलीपुरद्वार जिले की पांच सीटों पर चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे।    

April 5, 2026 8:58 AM

views 57

पश्चिम बंगाल: लापरवाही के आरोप में चुनाव आयोग ने पानीहाटी के क्षेत्र सहायक को हटाया

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्र सहायक अतनु चक्रवर्ती को पद से हटा दिया है और कदाचार तथा कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई चक्रवर्ती के एक विशेष राजनीतिक दल की गतिविधियों में शामिल होने की खबरों के बाद की गई है, जिस...

April 5, 2026 7:05 AM

views 221

पश्चिम बंगाल: भाजपा ने बंगाल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार, अनुपम बिस्वास कल्याणी से, तारकनाथ चटर्जी कृष्णानगर उत्तर से, सौरव सिकदर दमदम उत्तर से, अनिंद्य राजू बनर्जी मध्यमग्राम से और रुद्रप्रसाद बनर्जी उलूबेरिया पूर्व विधानसभा क...

April 4, 2026 10:26 PM

views 151

तमिलनाडु में चुनावी माहौल तेज, राजनीतिक दलों का घर-घर प्रचार और रोड शो जारी

तमिलनाडु में चुनावी माहौल चरम पर है और राजनीतिक दल घर-घर जाकर चुनाव प्रचार और रोड शो कर रहे हैं। वहीं, आज डी.एम.के. के सहयोगी और विदुथलाई चिरुथाईगल काची - वी.सी.के. के प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने विधानसभा चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि वे कट्टुमन्नारकोइल से चुनाव लड़ेंगे। ...

April 4, 2026 10:24 PM

views 171

रूस-यूक्रेन के बीच हमलों में 10 लोगों की मौत

रूस और यूक्रेन के बीच आज रात हुए हमलों में दस लोग मारे गए। दोनों देशों के अधिकारियों ने बताया कि इन हमलों में दर्जनों लोग घायल हैं। ये हमले ऐसे समय हुए जब यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोद्योमिर  ज़ेलेंस्की तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप अर्दोआन के साथ बातचीत के लिए इस्तांबुल गए थे। यूक्रेन की वायु सेना न...

April 4, 2026 9:42 PM

views 132

महाराष्ट्र के कई जिलों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलें खराब, किसानों को भारी नुकसान

महाराष्ट्र के कई जिलों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण फसल खराब होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। वाशिम में, सुखाने के लिए रखी हल्दी और कटाई के लिए तैयार प्याज के बीज की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इससे फसलों की गुणवत्ता और बाजार मूल्यों को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। बीड जिल...

April 4, 2026 9:40 PM

views 132

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में झारखंड में ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में झारखंड में ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन के दौरान उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़,...

April 4, 2026 9:33 PM

views 237

खाड़ी देशों के साथ सरकार के मज़बूत संबंध कठिन समय में वहां मौजूद भारतीयों की सुरक्षा में सहायक हैं: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पीएम मोदी

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों, विशेषकर केरलवासियों की सुरक्षा उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे आज तिरुवल्ला में एनडीए के चुनाव प्रचार अभियान के अंतर्गत एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। श्री मोदी ने कहा कि खाड़ी देशो...

April 4, 2026 9:29 PM

views 52

विदेश मंत्री जयशंकर ने भारतीय मछुआरों की निकासी में मदद के लिए आर्मेनिया सरकार को धन्यवाद दिया

विदेश मंत्री सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने ईरान से भारतीय मछुआरों को निकालने में सहायता करने के लिए आर्मेनिया सरकार और विदेश मंत्री अरात मिर्ज़ोयान को धन्यवाद दिया। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने आर्मेनिया के रास्ते भारतीय मछुआरों की सुरक्षित निकासी में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। तीन सौ 45 भारतीय म...

April 4, 2026 9:38 PM

views 62

सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्‍धता सुनिश्‍चित करने के लिए हर सम्‍भव प्रयास कर रही है: पे‍ट्रोलियम मंत्रालय

पे‍ट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्‍धता सुनिश्‍चित करने के लिए हर सम्‍भव प्रयास कर रही है। मंत्रालय ने नागरिकों को घबराहट में पेट्रोल और डीजल खरीदने तथा रसोई गैस की अनावश्‍यक बुकिंग से बचने की सलाह दी है। मंत्रालय ने कहा कि पेट्रोलियम ...