February 3, 2026 2:14 PM

views 32

भारत-अमरीका व्यापार समझौते के बाद सेंसेक्स में 2,000 अंक की वृद्धि

भारत और अमरीका के बीच व्यापार समझौते के बाद आज घरेलू शेयर बाजार सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई। समझौते के तहत अब अमरीका भारतीय वस्तुओं पर पारस्परिक शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 3657 अंक बढ़कर 85323 पर पहुंच गया। निफ्टी 1220 अंक बढ़...

February 3, 2026 1:46 PM

views 30

भारत-अमरीका व्यापार समझौता, रणनीतिक आर्थिक साझेदारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: सीआईआई

भारतीय उद्योग परिसंघ - सीआईआई ने भारत-अमरीका व्यापार समझौते को दोनों देशों के बीच रणनीतिक आर्थिक साझेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। परिसंघ के अध्यक्ष राजीव मेमानी ने कहा कि इस कदम से भारतीय उत्पादों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, विनिर्माण क्षेत्र में वृद्धि होगी और रोजगार सृजन के साथ...

February 3, 2026 1:42 PM

views 36

भारत-अमरीका व्यापार समझौते बारे में जल्द ही पूरी जानकारी देगी सरकार: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भारत-अमरीका व्यापार शुल्क के विवरण की मांग को लेकर कांग्रेस सहित विपक्ष की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सरकार इस समझौते के बारे में जल्द ही पूरी जानकारी देगी। सदन में संक्षिप्त हस्तक्षेप करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि संबंधित मंत्री समझौते से...

February 3, 2026 2:18 PM

views 73

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने भारतीयों का डेटा साझा करने पर मेटा जैसी तकनीकी कंपनियों को चेतावनी दी

सर्वोच्च न्यायालय ने आज कहा कि तकनीकी कंपनियां डेटा साझाकरण के नाम पर नागरिकों के निजता के अधिकार से खिलवाड़ नहीं कर सकतीं। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग-सीसीआई के आदेश के खिलाफ मेटा और व्हाट्सएप की अपीलों की सुनवाई करते हुए सर्वोच्‍च न्यायालय ने उन पर कड़ी फटकार लगाई। आयोग ने उनकी निजता की नीति को लेकर ...

February 3, 2026 1:39 PM

views 37

ओडिशा यात्रा के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की मां बिरजा मंदिर में पूजा-अर्चना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा यात्रा के दूसरे दिन आज जाजपुर ज़िले में देश के अठारह शक्ति पीठों में से एक मां बिरजा मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद पवित्र नाभि गया स्थल पर अपने दिवंगत पूर्वजों को पिंडदान भी किया। दर्शन के बाद, राष्ट्रपति बालेश्‍वर के लिए रवाना हुईं, जहाँ...

February 3, 2026 1:26 PM

views 38

देश के विभिन्न क्षेत्रों में 28 सी. ए. पी. एफ. प्रशिक्षण केंद्र कार्यरत: गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया है कि वर्तमान में देश के विभिन्न क्षेत्रों में 28 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल - सी ए पी एफ प्रशिक्षण केंद्र कार्यरत हैं। आज लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में श्री राय ने कहा कि इन केंद्रों में आधुनिक तकनीक के साथ पारंपरिक तरीकों से सी ए पी एफ कर्मियों को प्रशिक्...

February 3, 2026 1:19 PM

views 28

भारत-अमरीका व्यापार समझौता, पारस्परिक लाभ का सौदा: केंद्रीय मंत्री, अश्विनी वैष्णव

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समझौते को पारस्परिक लाभ का सौदा बताया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्‍होंने कहा कि भारत और अमरीका के पास शांति तथा विकास के लिए मिलकर काम करने की अपार क्षमता है। श्री वैष्णव ने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के नागरिक और उद्योग जगत के लोग लाभान्वित होंग...

February 3, 2026 1:14 PM

views 23

भारत-अमरीका व्यापार समझौते पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस ऐतिहासिक व्यापार समझौते के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप के साथ-साथ दोनों देशों के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह कदम साझा समृद्धि के लिए मिलकर काम करने वाले और निष्पक्ष व्यापार के इच्‍छुक दो समान विचारधारा के...

February 3, 2026 1:43 PM

views 22

भारत-अमरीका व्यापार समझौता, साझा समृद्धि और वैश्विक विश्वास का नया अध्याय: केंद्रीय मंत्री, अन्नपूर्णा देवी

केंद्रीय महिला तथा बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भारत-अमरीका व्यापार समझौते पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को बधाई देते हुए इसे साझा समृद्धि और वैश्विक विश्वास का नया अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता ‘मेक इन इंडिया’ पहल में विश्वास, सहयोग और अंतरराष्...

February 3, 2026 12:23 PM

views 61

भारत-अमरीका व्यापार समझौता वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए ऐतिहासिक कदम: मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भारत और अमरीका के बीच हुए व्यापार समझौते का स्वागत करते हुए इसे वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया है। श्री नायडू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को समझौते के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पहल दोनों द...