नवम्बर 23, 2024 8:45 अपराह्न

printer

साहित्य मानवता को सशक्त बनाता है और समाज को बेहतर बनाता है- राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कहा कि साहित्य मानवता को सशक्त बनाता है और समाज को बेहतर बनाता है। राष्‍ट्रपति ने नई दिल्‍ली में साहित्‍य आज तक में भाग लिया। इस अवसर पर राष्‍ट्रपति मुर्मु ने कहा कि साहित्य मानवता के शाश्वत मूल्यों को बदलती परिस्थितियों के अनुसार ढालता है। उन्होंने कहा कि देश के क्षेत्रीय साहित्य में अखिल भारतीय चेतना हमेशा से मौजूद रही है। राष्‍ट्रपति मुर्मु ने इस बात का उल्‍लेख किया कि यह चेतना रामायण और महाभारत के समय से लेकर स्वतंत्रता संग्राम तक और आज भी भारत की यात्रा में दिखाई देती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला