अगस्त 3, 2024 5:35 अपराह्न

printer

भारतीय सेना ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र शिमला और मंडी जिलों में राहत कार्यों में सहायता के लिए संसाधन जुटाए हैं

 

भारतीय सेना ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र शिमला और मंडी जिलों में राहत कार्यों में सहायता के लिए संसाधन जुटाए हैं।

 

शिमला के समेज गांव में सेना की तीन टुकडी, एक इंजीनियर टास्क फोर्स और एक मेडिकल टीम तैनात की है। टीम ने सड़कों की मरम्मत की और एक फुटब्रिज बनाया तथा प्रभावित नागरिकों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की।

 

मंडी के बरोट गांव में बादल फटने से 10 लोगों के लापता होने के बाद राज्‍य आपदा मोचनबल ने तलाश अभियान चलाया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना स्थल का दौरा किया।