दिसम्बर 25, 2024 7:35 अपराह्न

printer

दिल्ली नगर निगम ने आज महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को उनकी जयंती पर याद किया

दिल्ली नगर निगम ने आज महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को उनकी जयंती पर याद किया और दिल्ली के नागरिकों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। निगम के समुदाय सेवा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में गणमान्य लोगों ने मालवीय नगर के पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर स्थानीय विधायक, स्थानीय पार्षद और निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।