मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 31, 2024 8:50 अपराह्न | दिल्‍ली- यमुना प्रदूषण

printer

दिल्ली सरकार की लापरवाही और अनदेखी के कारण राजधानी में यमुना दम तोड़ चुकी है- भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी

 

दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने यमुना नदी में प्रदूषण पाए जाने पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की लापरवाही और अनदेखी के कारण राजधानी में यमुना दम तोड़ चुकी है। नदी में बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड के स्तर पर सैम्पल बुरी तरह फेल हुए हैं। और प्रदूषण की मात्रा तय मानकों से 20 गुना से भी अधिक पाई गई है।

 

इस साल जुलाई में ही यमुना में कई स्थानों पर झाग की एक घनी परत बनी हुई है जोकि आमतौर पर दीवाली के बाद छठ के आसपास दिखाई देती है। श्री बिधूडी ने बताया कि जुलाई महीने के दौरान यमुना में ऑक्सीजन की मात्रा शून्य पाई गई।  

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला