मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 31, 2025 6:27 अपराह्न

printer

विश्व पुस्तक मेला 2025 शनिवार से दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा

विश्व पुस्तक मेला 2025 कल से दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। इस वर्ष मेले की थीम ‘हम भारत के लोग’ है, जो भारत गणराज्य के 75 वर्ष पूरे होने के उत्सव को विशिष्‍ट रूप से दर्शाएगा। नौ दिवसीय इस मेले का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी।

 

मेले में भारत के अलावा फ्रांस, कतर, यूएई, सऊदी अरब, कोल्मबिया, रूस समेत 50 देशों के लेखक और वक्ता शामिल होंगे। इसमें विश्व की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों के साथ साहित्य, संस्कृति और उत्सव का जश्न मनाया जाएगा। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए, नेशनल बुक ट्रस्ट के निदेशक, युवराज मलिक ने बताया कि मेले में लगभग दो हजार प्रकाशक और एक हजार वक्ता शामिल होंगे।

 

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा आयोजित यह मेला नौ फरवरी तक चलेगा। विश्व पुस्तक मेला भारत मंडपम के हॉल 2 से लेकर 6 में सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक आयोजित किया जाएगा। मेले की टिकटों की बिक्री भारत व्यापार संवर्धन संगठन-आईटीपीओ ऑनलाइन करेगा। टिकटें एनबीटी इंडिया और आईटीपीओ की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। स्कूली छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा।