अक्टूबर 22, 2025 6:13 पूर्वाह्न

printer

महिला विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 150 रनों से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने कल रात कोलंबो में खेले गए आईसीसी महिला विश्व कप के राउंड रॉबिन लीग मैच में दिया। बारिश से प्रभावित मैच में दक्षिण अफ्रीका ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। बारिश के कारण मैच को 40-40 ओवर का कर दिया गया था। दक्षिण अफ्रीका ने लॉरा वोल्वार्ड्ट के 90 रन, मारिजान काप के 68 रन और सुने लुस के 61 रन की बदौलत 9 विकेट पर 312 रन बनाए।

 

इस जीत के साथ, दक्षिण अफ्रीका अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है और पाकिस्तान का प्रतियोगिता से बाहर होना भी तय हो गया।