मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 3, 2025 9:09 अपराह्न

printer

समय की जरूरत है कचरा प्रबन्‍धन और संसाधनों का पुर्नोपयोगः मनोहर लाल

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कचरा प्रबन्‍धन और संसाधनों के पुर्नोपयोग को आज के समय की जरूरत बताया है। श्री मनोहर लाल ने आज जयपुर में एशिया और प्रशांत क्षेत्र के थ्री आर और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम का उद्घाटन किया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को देश की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस अभियान के अंतर्गत 10 करोड़ से अधिक नए शौचालय बनाए गए हैं। यह स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

    केंद्रीय मंत्री ने राजस्थान सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्‍य में अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में कचरा प्रोसेसिंग की क्षमता 21 से बढ़ाकर 45 लाख मैट्रिक टन करने का लक्ष्य रखा गया है।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्‍य में ढाई सौ करोड़ रुपये की लागत से सर्कुलर इकोनॉमी पार्क और स्वच्छ और हरित केंद्र विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान में लैंडफिल साइट्स से 88 लाख क्यूबिक मीटर कचरे का निष्पादन किया जा चुका है। 326 एकड़ भूमि को दोबारा उपयोग के लिए तैयार किया गया है।

    इस आयोजन में भारत, जापान, संयुक्त राष्ट्र संगठनों और अन्य देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। फोरम में इंडिया पवेलियन, नीति और महापौरों का संवाद, तकनीकी क्षेत्र का दौरा, अंतरराष्ट्रीय 3आर व्यापार और प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी और ‘जयपुर डिक्लेरेशन’ को अपनाने जैसे प्रमुख कार्यक्रम शामिल हैं।