मार्च 2, 2025 6:19 अपराह्न

printer

उत्तराखंडः चमोली के माणा गांव में 28 फरवरी को आए हिमस्खलन के बाद फंसे श्रमिकों को बचाने का काम पूरा

उत्तराखंड के चमोली के माणा गांव में 28 फरवरी को आए हिमस्खलन के बाद फंसे श्रमिकों को बचाने का काम पूरा हो गया है। आखिरी लापता श्रमिक का शव बरामद कर लिया गया है।

 

कुल 54 श्रमिकों में से 8 श्रमिकों को मृत घोषित किया गया है जबकि 46 श्रमिकों को जीवित बचा लिया गया।