सितम्बर 10, 2024 1:34 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश: ग्रामीणों पर हमला करने वाले एक अन्‍य भेड़िये को बहराइच जिले से पकड़ा गया

उत्तर प्रदेश में ग्रामीणों पर हमला कर रहे एक अन्‍य भेड़िये को वन विभाग के कर्मचारी बहराइच जिले से पकड़ने में सफल हुए हैं। यह बहराइच के तराई क्षेत्र में छह भेड़ियों के झुंड का पांचवां भेड़िया है। ऐसा माना जा रहा है कि भेड़ियों ने बहराइच में कम से कम 10 लोगों की जान ली है और कई अन्‍य लोगों को घायल किया है। उन्‍होंने उन भेड़ियों को गोरखपुर चिड़ियाघर में भेज दिया है। 
 
 
पिछले कुछ महीनों में बहराइच के महसी तहसील क्षेत्र में भेड़ियों के हमलों में नौ बच्‍चों सहित 10 लोग मारे गए हैं। वन विभाग के 20 से अधिक दल ड्रोन कैमरों की मदद से भेड़ियों के झुंड की तलाश कर रहा था। 
 
 
सरकार ने इस क्षेत्र में वन विभाग की टीम और पीएसी के साथ भारी पुलिस बल तैनात किये हैं। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला