जनवरी 17, 2025 9:36 अपराह्न

printer

अमरीकाः लॉस एजेंल्‍स क्षेत्र में लगी भीषण आग से अब तक 27 की मौत और 12 हज़ार 300 से अधिक इमारतें बर्बाद

अमरीका के दक्षिणी कैलिफोर्निया के लॉस एजेंल्‍स क्षेत्र में लगी भीषण आग में कम से कम 27 लोग मारे गए हैं और एक सप्‍ताह से अधिक समय में 12 हजार 300 से अधिक इमारतें बर्बाद हो गई हैं।

 

पैलिसेड्स की आग लॉस एजेंल्‍स क्षेत्र की सबसे अधिक सक्रिय जंगल की आग है। इस आग से अब तक 23 हजार 713 एकड भूमि झुलक गई है।

 

कैलिफोर्निया के वन और अग्नि संरक्षण विभाग ने कहा कि सात जनवरी को भडकी इस आग के 22 प्रतिशत हिस्‍से को नियंत्रित कर लिया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला