दिसम्बर 23, 2024 8:26 अपराह्न

printer

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मौत की सजा पाये 40 संघीय कैदियों में से 37 की सजा को बिना पैरोल के आजीवन कारावास में बदला

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आज मौत की सजा पाये 40 संघीय कैदियों में से 37 कैदियों की सजा को बिना पैरोल के आजीवन कारावास में बदल दिया है। यह घोषणा, नए राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प के आगामी 20 जनवरी को सत्‍ता संभालने से कुछ सप्‍ताह पहले हुई है। श्री ट्रम्‍प, मृत्युदंड के मुखर समर्थक हैं।

 

    श्री बाइडेन का यह कदम मौत की सजा को बहाल करने की श्री ट्रंप की योजना के लिए एक बाधा है। कार्यकारी आदेशों को राष्ट्रपति के उत्तराधिकारी द्वारा क्षमादान के फैसलों को पलटा नहीं जा सकता, हालांकि भविष्य के मामलों में मृत्युदंड की मांग जोरदार तरीके से की जा सकती है।

 

         श्री बाइडेन, मौत की सजा के विरोधी रहे हैं। उन्‍होंने जनवरी 2021 में कार्यभार संभालने पर संघीय मृत्‍युदंड को रोके रखा था।