मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 18, 2025 9:03 अपराह्न

printer

केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय अनुकूलन योजना पर राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला का उद्घाटन किया

 

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आज जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय अनुकूलन योजना पर राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला का उद्घाटन किया। कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्रीय अनुकूलन प्राथमिकताओं की पहचान करने और क्षेत्रीय जोखिम को समझने के लिए हितधारकों के साथ जुड़ने पर ध्यान केंद्रित किया गया। श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अनुकूलन योजना विकसित भारत की दिशा में महत्‍वपूर्ण पहल होगी। श्री सिंह ने कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन से निपटने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि एनएपी कृषि, जल संसाधन, हिमालयी क्षेत्र, तटीय क्षेत्रों, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में जलवायु के जोखिमों को कम करने में योगदान देगा।