नवम्बर 13, 2025 8:38 अपराह्न

printer

केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भगवान बिरसा मुंडा को अर्पित की पुष्पांजलि

 

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में जनजातीय गौरव पखवाड़ा के अन्‍तर्गत भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की। जनजातीय नायकों के पराक्रम, दूरदर्शिता और योगदान को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए पहली से 15 नवम्‍बर तक पूरे देश में जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

 

यह उत्सव देश के सबसे सम्मानित जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले जनजातीय गौरव वर्ष का हिस्सा है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के जनजातीय समुदायों के बलिदान, संस्कृति और विरासत का सम्मान करने तथा उनके साहस और राष्ट्र निर्माण की कहानियों को राष्ट्रीय चेतना में लाने के लिए जनजातीय गौरव वर्ष मनाने की घोषणा की थी। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार ने प्रत्‍येक वर्ष 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस को संस्थागत रूप दिया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भगवान बिरसा मुंडा और अन्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहे।