फ़रवरी 15, 2025 8:00 अपराह्न

printer

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने यूरोप के लिए एक सशस्त्र सेना के गठन का आह्वान किया

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने यूरोप के लिए एक सशस्त्र सेना के गठन का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि रूस के साथ यूक्रेन के युद्ध के कारण इसके गठन की आवश्यकता महसूस की गई है।

 

    म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूरोप के प्रमुख सुरक्षा मुद्दों पर अमरीका के समर्थन वापस लेने की संभावना नज़रअंदाज़ नहीं की जा सकती, इसलिए एक एकीकृत यूरोपीय सैन्य बल की आवश्यकता है।