मई 22, 2026 6:35 अपराह्न

printer

नेपाल में माउंट एवरेस्ट अभियान के दौरान दो भारतीय पर्वतारोहियों ने गंवाई जान

माउंट एवरेस्ट से उतरते समय दो भारतीय पर्वतारोहियों- अरुण कुमार तिवारी और संदीप अरे की मौत हो गई। नेपाल पर्यटन विभाग ने बताया कि ये पर्वतारोही दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर विजय प्राप्त करने के बाद नीचे उतरते समय बीमार हो गये और हर संभव प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस सीजन में एवरेस्ट पर यह चौथी मौत है। इससे पहले तीन नेपाली पर्वतारोही और गाइड भी जान गंवा चुके हैं।