पश्चिम एशिया में तनाव और प्रस्तावित व्यय वृद्धि के मुद्दे पर चर्चा के लिए हेग में दो दिवसीय नाटो शिखर सम्मेलन शुरू हो गया है। नाटो सदस्यों से रक्षा व्यय में वृद्धि को मंजूरी देने की उम्मीद है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नीदरलैंड में होने वाले महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले नाटो की मुख्य पारस्परिक रक्षा प्रतिज्ञा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर संदेह जताया है।
नाटो सैन्य गठबंधन के प्रमुख मार्क रूटे ने कहा है कि यह अकल्पनीय है कि रूस पश्चिमी रक्षा गठबंधन से आगे निकल जाए। नाटो सदस्यों ने 2035 तक मुख्य सैन्य जरूरतों पर सकल घरेलू उत्पाद का 3.5 प्रतिशत खर्च करने पर सहमति जताते हुए उनकी मांगों को पूरा करने के लिए हाथ-पांव मारे हैं, जिसमें साइबर रक्षा और बुनियादी ढांचे जैसे व्यापक सुरक्षा क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त डेढ़ प्रतिशत समर्पित है।