मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 3, 2025 11:39 पूर्वाह्न

printer

ट्रंप प्रशासन ने हिज़्बुल्लाह निरस्त्रीकरण के लिए लेबनान को 23 करोड़ डॉलर की राशि दी

डोनाल्‍ड ट्रंप प्रशासन ने लेबनान में सशस्त्र गुट हिज़्बुल्लाह को निरस्त्र करने के लिए 23 करोड़ अमरीकी डॉलर की राशि स्वीकृत की है। सूत्रों के अनुसार इस राशि में लेबनानी सशस्त्र बलों के लिए 19 करोड़ डॉलर और आंतरिक सुरक्षा बलों के लिए 4 करोड़ डॉलर शामिल हैं। अमरीकी कांग्रेस के डेमोक्रेट सांसदों ने बताया कि यह राशि 30 सितंबर को वित्तीय वर्ष के समाप्त होने से ठीक पहले जारी की गई थी।

   

लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन और प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने सुरक्षा बलों से वर्ष के अंत तक देश भर में सभी हथियारों पर कब्‍जा सुनिश्चित करने को कहा है। इस बीच, हिज़्बुल्लाह ने निरस्त्रीकरण के आह्वान को खारिज कर दिया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला