त्रिपुरा में मुख्यमंत्री प्रो. डॉ. माणिक साहा ने कहा कि देश और राज्य तभी आगे बढ़ेगा जब युवा आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि युवा ही देश और राज्य की असली संपत्ति हैं। वे कल अगरतला के प्रज्ञा भवन में त्रिपुरा स्टार्टअप नीति-2024 का शुभारंभ करने के बाद बोल रहे थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा युवाओं की ताकत, नवाचार और आत्मनिर्भरता पर जोर देते हैं ताकि वे नौकरी के अलावा अन्य माध्यमों से भी आजीविका अर्जित कर सकें। यह नीति उनके स्टार्टअप उद्यमिता उद्यम के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ने विकसित भारत के निर्माण में स्टार्टअप की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने एक ऐसा माहौल बनाने पर जोर दिया जो राज्य के आर्थिक विकास में उत्प्रेरक की भूमिका निभाए।
मुख्य सचिव जे. के. सिन्हा ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में 127 स्टार्टअप्स ने अपना पंजीकरण कराया है।
सूचना प्रौद्योगिकी सचिव किरण गिट्टे ने कहा कि यह नई शुरूआत त्रिपुरा के लिए एक ऐतिहासिक पहल है।
इस अवसर पर, त्रिपुरा स्टार्टअप वेंचर कैपिटल फंड की ओर से एक कंपनी को 75 लाख रुपये का चेक, तथा दो कंपनियों को पात्रता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। नई नीति को स्थानीय रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।
इसे हस्तशिल्प, हथकरघा, बागवानी, कृषि प्रसंस्करण और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे विविध उद्यमशीलता और अन्य क्षेत्रों में सहायता इकाइयों का विस्तार करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।