नवम्बर 25, 2025 11:29 पूर्वाह्न

printer

कल राष्ट्र मनाएगा संविधान दिवस, इस वर्ष की थीम है “हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान”

राष्ट्र कल संविधान दिवस मनाएगा। इस वर्ष के समारोह का विषय “हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान” है। मुख्य समारोह नई दिल्ली स्थित संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री और सांसद देश के पूर्वजों को याद करने और संवैधानिक मूल्यों के प्रति राष्ट्रीय प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के लिए इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पोस्ट में 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित करने और बाबासाहेब डॉ. बी. आर. अंबेडकर को उनके योगदान के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।