जनवरी 27, 2025 9:26 अपराह्न

printer

उत्तरी गाजा से विस्थापित हजारों फिलिस्तीनी युद्ध से हुई भारी तबाही वाले क्षेत्र में वापस लौटने लगे

अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थों की ओर से कराए गये मध्यस्थता के युद्धविराम समझौते के तहत इजरायल द्वारा पाबंदी हटाए जाने के बाद उत्तरी गाजा से विस्थापित हजारों फिलिस्तीनी युद्ध से हुई भारी तबाही वाले क्षेत्र में वापस लौटने लगे हैं। लगातार कई सप्ताह तक लगातार बमबारी से तबाह हुए इस क्षेत्र में व्यापक विनाश के चिह्न अभी भी बरकरार हैं।

 

मानवीय सहायता समूहों ने तत्काल सहायता का आग्रह किया है क्योंकि पानी, भोजन और चिकित्सा आपूर्ति गंभीर रूप से कम बनी हुई है। यूरोपीय संघ ने कहा कि वह फिलिस्तीनी क्षेत्र में मानवीय सहायता पहुंचाने की सुविधा के लिए गाजा और मिस्र के बीच राफा क्रॉसिंग पर अपने सीमा सहायता मिशन को फिर से तैनात करने के लिए तैयार है।

 

    इस बीच, इजरायल ने कहा है कि बंधकों की हमास ने जो सूची दी है उससे पता चला है कि युद्धविराम के पहले चरण में जिन 33 बंधकों को रिहा किया जाना था उनमें से आठ की मौत हो चुकी है।               

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला