मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 7, 2025 6:41 अपराह्न

printer

रमजान के पवित्र महीने में दुबई में एक बार फिर सूर्यास्त के समय गूंजने वाली तोपों की ध्वनि सुनी जा रही है

रमजान के पवित्र महीने में दुबई में एक बार फिर सूर्यास्त के समय गूंजने वाली तोपों की ध्वनि सुनी जा रही है। मिदफा अल इफ्तार के रूप में मशहूर यह परंपरा पूरे शहरवासियों को संकेत देती है कि अब उनके दैनिक उपवास को तोड़ने का समय हो गया है।

 

    रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना होता है। रोजा को इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक माना जाता है। रमजान में मुस्लिम समुदाय के लोग महीने भर का रोजा रखते हैं।

 

    दुबई में, इफ़्तार तोप बुर्ज खलीफ़ा से चलाई जाती है। लगातार दो तोपों की फायरिंग रमजान की शुरुआत की घोषणा करती है, जबकि प्रत्येक शाम एक गोली इफ़्तार का संकेत देती है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला