मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 10, 2025 2:07 अपराह्न

printer

भारतीय संस्थानों के श्रीलंका के पूर्व छात्रों द्वारा आयोजित कला प्रदर्शनी, चित्रलेखा का दूसरा संस्करण कोलम्‍बो के जे.डी.ए. परेरा गैलरी में शुरू हुआ

भारतीय संस्थानों के श्रीलंका के पूर्व छात्रों द्वारा आयोजित कला प्रदर्शनी, चित्रलेखा का दूसरा संस्करण आज कोलम्‍बो स्थित जे.डी.ए. परेरा गैलरी में शुरू हुआ। भारत के उप-उच्चायुक्त डॉ. सत्यंजल पांडे और सांसद जगत मनुवर्णा ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में भारत में अध्ययन करने वाले 21 समकालीन कलाकारों की कृतियाँ प्रदर्शित की गई हैं।

भारतीय उच्चायोग के स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी दोनों देशों के बीच मज़बूत सांस्कृतिक और शैक्षिक संबंधों पर प्रकाश डालती है। प्रदर्शित कृतियाँ भारतीय कला परंपराओं से प्रभावित विविध विषयों और शैलियों को दर्शाती हैं।

यह प्रदर्शनी 13 सितंबर तक जनता के लिए खुली रहेगी।