मार्च 5, 2025 9:12 अपराह्न

printer

जलवायु-परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में ग्लोबल-साउथ की भूमिका महत्वपूर्णः भूपेंद्र यादव

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में ग्लोबल साउथ की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। नई दिल्ली में विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन 2025 में श्री यादव ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग, महत्वाकांक्षा और कार्रवाई बढ़ाने का आह्वान किया।

 

उन्‍होंने कहा कि ग्लोबल साउथ जलवायु एजेंडे को आगे बढ़ा रहा है और दुनिया अब भारत की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में, भारत ने ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में सात दशमलव नौ तीन प्रतिशत की कटौती की।

 

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, आपदा रोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन और पर्यावरण के लिए मिशन लाइफ यानी पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली जैसी परिवर्तनकारी पहलों के साथ वैश्विक स्थिरता के लिए देश की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला