दिसम्बर 25, 2025 8:04 पूर्वाह्न

printer

देवी-देवताओं की प्रतिमाएं तोड़ने जैसी बर्बर घटनाएं नहीं होनी चाहिये: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि देवी-देवताओं की प्रतिमाएं तोड़ने जैसी बर्बर घटनाएं नहीं होनी चाहिये। ऐसी घटनाएं पूरे विश्व में श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करती हैं। थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद क्षेत्र में हिंदू देवी देवताओं की मूर्ति तोड़े जाने के बारे में मीडिया के सवालों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस क्षेत्र के लोग साझा सभ्यतागत विरासत के रूप में हिंदू और बौद्ध देवी-देवताओं की पूजा करते हैं। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत और राजनयिक प्रयासों से शांति बहाल करने का आग्रह किया।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला