अप्रैल 22, 2025 7:22 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान देश के विभिन्न राज्यों में लू का अनुमान व्यक्त किया

 

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में लू का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग के अनुसार, बिहार, झारखंड, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, गुजरात, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और रायलसीमा में आज गर्म और उमस वाला मौसम रहने की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर आज तेज से बहुत तेज वर्षा की सम्भावना है। ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अगले दो-तीन दिनों के दौरान तेज़ हवा, बिजली कड़कने और गरज के साथ बारिश की संभावना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला