अप्रैल 1, 2025 8:55 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने आज सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने आज सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है। असम, मेघालय, त्रिपुरा और गुजरात में गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा, तेलंगाना तथा केरल में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। कल तक देश के उत्‍तर-पश्चिमी हिस्‍सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला