मौसम विभाग ने कल पंजाब में शीत लहर और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली तथा हिमाचल प्रदेश में कोहरे की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने कल पंजाब में शीत लहर और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली तथा हिमाचल प्रदेश में कोहरे की संभावना व्‍यक्‍त की है। कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना है। केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में भी बारिश होने की संभावना है।

   

इस बीच राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज शाम 7 बजे क्षेत्र का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 328 दर्ज किया गया।  

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला