मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 31, 2025 8:24 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने इस साल अप्रैल से जून के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने इस साल अप्रैल से जून के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की भी संभावना है। इसमें दक्षिण महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और ओडिशा, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्से शामिल हैं।

 

    मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि इस अवधि के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। उन्होंने कहा कि अप्रैल से जून तक उत्तर और पूर्वी भारत, मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में दो से चार दिनों तक हीटवेव रहने की संभावना है।

 

    डॉ. महापात्रा ने कहा कि इस साल अप्रैल के दौरान बारिश सामान्य रहने की संभावना है।