अक्टूबर 28, 2024 8:28 अपराह्न

printer

वाराणसी में धनतेरस पर्व पर कल सुबह पांच बजे से माता अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन होंगे

वाराणसी में धनतेरस पर्व पर कल सुबह पांच बजे से माता अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन होंगे। माता के दरबार में लगातार पांच दिनों तक सिक्का, धान का लावा रूपी खजाना श्रद्धालुओं को मंदिर प्रबंधन की ओर से मिलेगा। मंदिर प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला