सामूहिक प्रयासों के बिना विकसित देश बनाने का सपना पूरा नहीं हो सकता: लोकसभा अध्‍यक्ष

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिडला ने युवा पीढ़ी से संविधान बनाने की प्रक्रिया और उसके बुनियादी सिद्धांतों को गहराई से समझने और भारत को एक विकसित देश बनाने के संकल्प में सक्रिय रूप से योगदान देने का आग्रह किया है। श्री बिडला आज जयपुर में एक विश्‍वविद्यालय में ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि सामूहिक योगदान की भावना संविधान में निहित है और सामूहिक प्रयासों के बिना विकसित देश बनाने का सपना पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि संविधान हर विषय पर लंबी और विस्तृत चर्चा के बाद बना।

 

 

उस समय भी कई लेखकों और विचारकों का मानना ​​था कि भारत में लोकतंत्र सफल नहीं होगा, लेकिन देश में लोकतंत्र लगातार फलता-फूलता रहा। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को संविधान बनाते समय हुई चर्चा को जरूर पढ़ना चाहिए। इसी उद्देश्‍य के साथ विश्‍वविद्यालय और कॉलेज के परिसरों में ‘अपने संविधान को जानें’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

 

श्री बिडला ने कहा कि भारत के युवाओं ने दुनिया भर के कई विकसित देशों के आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है और कई वैश्‍विक चुनौतियों का समाधान भारत से निकल रहा है।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला