मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 23, 2025 8:21 पूर्वाह्न

printer

उत्‍तराखंड में विश्‍व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए से बंद

उत्‍तराखंड में विश्‍व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए आज से बंद कर दिये जाएंगे। केदारनाथ मंदिर के कपाट 08:30 बजे और यमुनोत्री धाम के कपाट दिन के 12:30 बजे बंद होंगे। शीतकालीन प्रवास के लिए बाबा केदार की प्रतिमा उखीमठ स्थित ओमकारेश्‍वर मंदिर में और देवी यमुना की प्रतिमा खारसाली में रखी जाएगी।

 

इस वर्ष 10 लाख 74 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के और 6 लाख 44 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने  यमुनोत्री धाम के दर्शन किए।