मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 11, 2024 7:48 अपराह्न | International Girl Child Day

printer

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का दस दिवसीय राष्ट्रव्यापी उत्सव आज संपन्न

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का दस दिवसीय राष्ट्रव्यापी उत्सव आज संपन्न हो गया। यह उत्‍सव इस महीने की 2 तारीख से शुरू हुआ था। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि लड़कियों के अधिकारों और क्षमता को पहचानकर नागरिक एक समतापूर्ण समाज का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं जहां हर लड़की आगे बढ़े।

उत्सव के दौरान सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने समुदायों और हितधारकों को लड़कियों के अधिकारों, उनके सामने आने वाली चुनौतियों की समझ बढ़ाने, उनकी शिक्षा और सशक्तिकरण का समर्थन करने वाली पहल को बढ़ावा देने के बारे में भी चर्चा की। अन्‍य गतिविधियों में वृक्षारोपण अभियान, स्कूल जाने वाली मेधावी लड़कियों का सम्मान, सेल्फी विद डॉटर्स अभियान, कन्या पूजन समारोह, स्वास्थ्य शिविर, सेमिनार और खेल कार्यक्रम शामिल हैं, जो लड़कियों के बीच सक्रिय भागीदारी और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं।