मौसम विभाग ने इस वर्ष अप्रैल से जून के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान व्यक्त किया है। हालांकि, दक्षिण महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर के कुछ भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि इस अवधि के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा। उन्होंने कहा कि अप्रैल से जून तक देश के उत्तरी-पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से दो से चार दिन अधिक तक लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अप्रैल के दौरान सामान्य वर्षा होने की संभावना है।