अगस्त 10, 2025 2:30 अपराह्न

printer

तमिलनाडु: एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप के ओपन पुरूष श्रेणी में रमेश बुढियाल ने जीता कांस्‍य पदक

तमिलनाडु के महाबलीपुरम में एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप की ओपन पुरूष श्रेणी में रमेश बुढियाल कांस्‍य पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

 

इस स्‍पर्धा में कोरिया के कानोवा हीजेई को स्‍वर्ण और इंडोनेशिया के पजार अरियाना को रजत पदक मिला है।