दिसम्बर 27, 2024 6:55 अपराह्न

printer

यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों द्वारा गिरफ्तार किए गए 13 संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों की रिहाई पर बातचीत पूरी

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधोनम घेब्रेयसस ने कहा है कि यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों द्वारा गिरफ्तार किए गए 13 संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों की रिहाई पर बातचीत पूरी हो गई है। श्री घेब्रेयसस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन बंदियों की तत्काल रिहाई की मांग कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने जून में पुष्टि की थी कि उसके 13 कर्मचारियों को हूती विद्रोहियों ने हिरासत में ले लिया है।

 

    श्री घेब्रेयेसस ने कहा कि सना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके रवाना होने से पहले बमबारी की गई। उन्‍होंने बताया कि इस दौरान संयुक्‍त राष्‍ट्र और विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के अधिकारी भी उनके साथ थे। इस घटना में वे और उनके सहकर्मी सुरक्षित हैं। उनहेंने बताया कि अब उन्हें हवाई अड्डे को हुए नुकसान की मरम्मत तक प्रतीक्षा करनी होगी।

 

    इस्रायल ने कल यमन के पश्चिमी तट और अंतर्देशीय यमन में हूती-नियंत्रित सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। उत्तरी यमन के अधिकांश हिस्से पर नियंत्रण रखने वाले हूती विद्रोही नवंबर 2023 से इस्रायल पर लगातार रॉकेट और ड्रोन हमले कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने यमन के हूती गुट और इस्रायल के बीच तनाव की निंदा की है और युद्धविराम का आह्वान किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला