अगस्त 8, 2024 5:47 अपराह्न अगस्त 8, 2024 5:47 अपराह्न
7
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में सरकारी भवन में उनके सम्मान में गर्वनर जनरल डेम सिंडी किरो की ओर से आयोजित भोज में भाग लिया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में सरकारी भवन में उनके सम्मान में गर्वनर जनरल डेम सिंडी किरो की ओर से आयोजित भोज में भाग लिया। इस अवसर पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन, न्यूजीलैंड सरकार के वरिष्ठ मंत्री, राष्ट्रपति मुर्मु की बेटी इतिश्री मुर्मु, भारत सरकार के राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन, लोकसभा सदस्य जुगल किशोर शर्मा और सौमित्र खान, भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य तथा न्यूजीलैंड में भारतवंशी समुदाय के सदस्य शामिल थे।