अगस्त 14, 2024 8:16 अपराह्न अगस्त 14, 2024 8:16 अपराह्न

views 8

दिल्ली विश्वविद्यालय में आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया

       दिल्ली विश्वविद्यालय में आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री, अर्जुन राम मेघवाल ने विद्यार्थियों से देश के विभाजन से जुड़ी घटनाओं पर शोध जारी रखने का आग्रह किया। श्री मेघवाल ने विभाजन के समय से जुड़ी कई घटनाओं पर प्रकाश डाला और विश्वविद्यालय में इन विषयों पर शोध करने का आग्रह किया।