जुलाई 5, 2024 8:09 अपराह्न जुलाई 5, 2024 8:09 अपराह्न
7
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने आज राजधानी में बाढ़ की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक की
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने आज राजधानी में बाढ़ की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछली बार यमुना का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई थी। आतिशी ने बताया कि इस बार दिल्ली सरकार बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि पूर्वी जिले के जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसमें विभाग के सभी अधिकारी तैनात रहेंगे और हर समय बाढ़ ...