जून 21, 2024 7:59 अपराह्न जून 21, 2024 7:59 अपराह्न

भारत सहित पूरे विश्‍व में आज मनाया जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

  भारत सहित पूरे विश्‍व में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। नई दिल्ली में केन्‍द्रीय मंत्रियों और अधिकारियों ने योगाभ्‍यास किया। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू के साथ लोधी गार्डन में योग किया। योग सत्र के बाद मीडिया से बातचीत में  श्री वैष्णव ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का एक अद्वितीय कौशल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे वैश्विक मान्यता दिलाकर दुनिया भर में योग के प्रति उत्साही लोगों को योगाभ्यास करने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने...

जून 21, 2024 5:33 अपराह्न जून 21, 2024 5:33 अपराह्न

पश्चिम बंगाल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, राज्यपाल डॉ सी वी आनंद बोस ने योग सत्र का किया नेतृत्व

पश्चिम बंगाल में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। राज्यपाल डॉ सी वी आनंद बोस ने राजभवन में योग सत्र का नेतृत्व किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी कोलकाता बंदरगाह न्‍यास ने कोलकाता के मिलेनियम पार्क में योग कार्यक्रम का आयोजन किया। ट्रस्‍ट के अध्यक्ष रथींद्र रमन, उपाध्यक्ष सम्राट राही और अनेक अधिकारियों ने योगाभ्‍यास किया। कोलकाता मेट्रो रेल ने भी कोलकाता के टॉलीगंज में एक योग सत्र का आयोजन किया। कोलकाता मेट्रो के महाप्रबंधक पी. उदय कुमार रेड्डी और सभी विभागाध्यक्षों ने इसमें हिस्‍सा लिया। सूचना और...