नवम्बर 21, 2025 1:51 अपराह्न
141
आज मनाया जा रहा विश्व टेलीविज़न दिवस
आज विश्व टेलीविज़न दिवस है। यह दिन टेलीविज़न को लोगों की राय बताने, सिखाने, संचार और समझ बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1996 में एक प्रस्ताव के ज़रिए 21 नवंबर को इसके मनाये जाने की घोषणा की थी। भारतीय टेलीविज़न नेटवर्क 23 करोड़ घरों के 90 करोड़ दर्शकों तक पहुंचता है। देश में इस वर्ष मार्च तक 918 निजी सैटेलाइट चैनल चल रहे थे, जो इसकी मज़बूती को दर्शाता है। यह दिन सूचना और प्रसारण मंत्रालय की देखरेख में मनाया जाता है। आकाशवाणी और दूरदर्शन अपने आंतरिक और बाहर...