जून 28, 2024 1:03 अपराह्न
29
विश्व एमएसएमई दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दो नई योजनाओं का शुभारंभ किया
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी ने कल विश्व एमएसएमई दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में दो नई योजनाओं का शुभारंभ किया। ये हैं- एमएसएमई टीम योजना और यशस्विनी अभियान। एमएसएमई टीम योजना का उद्देश्य पांच लाख सूक्ष्म और लघु उद्यमियों को डिजिटल वाणिज्य के लिए ओपन नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराना है। यशस्विनी अभियान में महिलाओं के स्वामित्व वाले अनौपचारिक क्षेत्र के सूक्ष्म उद्यमों को औपचारिक रूप देने के लिए जन जागरूकता, आवश्यक समर्थन और सहायता उपलब्ध कराने पर ध...