जून 17, 2024 9:40 पूर्वाह्न जून 17, 2024 9:40 पूर्वाह्न

views 19

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम में भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम में आज भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्‍तीसगढ और पश्चिम बंगाल के विभिन्‍न हिस्‍सों तथा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, जम्‍मू, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में कल तक भीषण गर्मी जारी रहेगी।     इस बीच, पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले चार दिन के दौरान तेज वर्षा का अनुमान व्यक...

जून 16, 2024 8:17 पूर्वाह्न जून 16, 2024 8:17 पूर्वाह्न

views 11

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्‍ली के लिए भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने देश के उत्तर-पश्चिमी, मध्यवर्ती और पूर्वी हिस्सों में आज के लिए भीषण गर्मी का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 2 दिन तक उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में गर्म हवा और भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में भी 18 जून तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।     देश के पूर्वोत्तर हिस्से और पश्चिम बंगाल में अगले 6 दिन तक तेज बारिश का अनुमान है। अगले 4 दिन तक गोवा और महाराष्ट्र में बिजली और...

जून 15, 2024 8:07 पूर्वाह्न जून 15, 2024 8:07 पूर्वाह्न

views 3

मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक पश्चिम बंगाल में हिमालय से लगे क्षेत्रों, देश के पूर्वोत्‍तर भागों तथा सिक्किम में बहुत तेज वर्षा जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया   

मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक पश्चिम बंगाल में हिमालय से लगे क्षेत्रों, देश के पूर्वोत्‍तर भागों तथा सिक्किम में बहुत तेज वर्षा जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। मेघालय और असम में भी 18 जून तक वर्षा होने की संभावना है।      अगले चार दिन तक देश के उत्तरी भागों में भीषण गर्मी बनी रहेगी। कल उत्तर प्रदेश, दिल्‍ली, झारखंड, बिहार, पंजाब, उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में कुछ स्थानों में प्रचंड गर्मी रही। उत्‍तरी राजस्‍थान, उत्‍तराखंड और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों तथा हिमाचल प्रदेश के...

जून 14, 2024 8:54 पूर्वाह्न जून 14, 2024 8:54 पूर्वाह्न

views 11

मौसम विभाग ने देश के पश्चिमोत्तर, उत्तर और पूर्वी हिस्सों में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने देश के पश्चिमोत्तर, उत्तर और पूर्वी हिस्सों में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन से चार दिनों तक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहेगा।   आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर आर.के. जेनामणि ने कहा कि आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में औसत तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।     मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगा...

जून 12, 2024 7:45 पूर्वाह्न जून 12, 2024 7:45 पूर्वाह्न

views 19

मौसम विभाग ने उत्तरी भारत में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने उत्तरी भारत में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू, उत्‍तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्‍ली में अगले चार दिन तक भीषण गर्मी रहने की आशंका है। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में अगले तीन-चार दिन तक भीषण गर्मी का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए स्थिति अनुकूल बनी हुई है। अगले एक दिन में इसके तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ और भागों तक पहुंचने की संभावना है। अगले सात दिन के दौरान पूर्वोत्तर भारत और प...

जून 11, 2024 9:53 पूर्वाह्न जून 11, 2024 9:53 पूर्वाह्न

views 13

मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी रहने का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी रहने की चेतावनी दी है। अगले पांच दिनों में जम्मू संभाग, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है। अगले दो दिनों में उत्तरी अरब सागर, गुजरात और महाराष्ट्र के अधिकतर हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों के लिए कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक में भारी वर्षा, तूफ...