अक्टूबर 20, 2024 5:38 अपराह्न अक्टूबर 20, 2024 5:38 अपराह्न

views 20

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है 

  मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य भाग और उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।      विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और दक्षिण भीतरी कर्नाटक में तेज वर्षा की आशंका व्‍यक्‍त की है। कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र में भी कल तेज वर्षा की संभावना है।

अक्टूबर 9, 2024 8:15 अपराह्न अक्टूबर 9, 2024 8:15 अपराह्न

views 1

अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ बने रहने की संभावना है

राजधानी दिल्ली में आज मौसम सामान्‍य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 34 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया वहीं, न्यूनतम तापमान 22 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ बने रहने की संभावना है। कल का अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।    

अक्टूबर 8, 2024 7:55 अपराह्न अक्टूबर 8, 2024 7:55 अपराह्न

views 1

अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

  राजधानी दिल्ली में आज मौसम सामान्‍य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री बढ़कर 35 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि,  न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्‍य से दो डिग्री अधिक था।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कल का अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

अक्टूबर 7, 2024 7:48 अपराह्न अक्टूबर 7, 2024 7:48 अपराह्न

views 1

अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

      राजधानी दिल्ली में आज मौसम सामान्‍य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की बढोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 35 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया वहीं, न्यूनतम तापमान 23 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कल का अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

अक्टूबर 6, 2024 8:41 अपराह्न अक्टूबर 6, 2024 8:41 अपराह्न

views 1

अगले तीन दिनों के दौरान गुजरात, मध्‍य प्रदेश और महाराष्‍ट्र के शेष हिस्‍सों से मानसून वापसी के लिए अनुकूल स्थिति का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान गुजरात, मध्‍य प्रदेश और महाराष्‍ट्र के शेष हिस्‍सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए अनुकूल स्थिति रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।     विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल और कर्नाटक में बहुत तेज बारिश का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अगले दो दिनों तक कर्नाटक, अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत तेज बारिश होने के आसार हैं।     विभाग ने एक सप्‍ताह के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप, लक्षद्वीप,...

अक्टूबर 5, 2024 9:05 अपराह्न अक्टूबर 5, 2024 9:05 अपराह्न

views 12

कल तक पूर्वोत्‍तर और दक्षिणी भारत में हल्‍की से मध्‍यम वर्षा का अनुमान

      मौसम विभाग ने कल तक पूर्वोत्‍तर और दक्षिणी भारत में हल्‍की से मध्‍यम वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने आने वाले दिनो में पश्च्मिोत्‍तर, पश्चिम और मध्‍य क्षेत्रो में बारिश में कोई महत्‍वपूर्ण बदलाव नही होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। अगले दो-तीन दिनों में अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, रायलसीमा और तटीय तथा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्‍थानों पर तेज बारिश होने के आसार हैं। कल पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, कोकण, गोवा, मराठव...

सितम्बर 28, 2024 9:03 अपराह्न सितम्बर 28, 2024 9:03 अपराह्न

views 7

आगामी दो दिन तक उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान और दिल्‍ली में भी बारिश हो सकती है  

      मौसम विभाग ने कल तमिलनाडु, कर्नाटक, लक्षद्वीप और केरल में कुछ स्‍थानों पर तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने अगले दो दिनों तक गोआ, मध्‍यप्रदेश, महाराष्‍ट्र, गुजरात, उत्‍तर प्रदेश में हल्‍की से मध्‍यम वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। आगामी दो दिन तक उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान और दिल्‍ली में भी बारिश हो सकती है।

सितम्बर 25, 2024 7:22 अपराह्न सितम्बर 25, 2024 7:22 अपराह्न

views 11

राजधानी दिल्ली में आज विभिन्‍न क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही

    राजधानी दिल्ली में आज विभिन्‍न क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से 3 डिग्री अधिक 37 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री अधिक 26 दशमलव 8 डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने के साथ हल्‍की से मध्‍यम वर्षा की संभावना है। इसके अलावा 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की तीव्रता से तेज हवाओं के चलने के आसार हैं।...

सितम्बर 8, 2024 9:18 अपराह्न सितम्बर 8, 2024 9:18 अपराह्न

views 7

बंगाल की खाडी के पश्चिम-मध्‍य और उत्‍तर-पश्चिम क्षेत्र में बना दबाव उत्‍तर पश्चिम दिशा की ओर बढ गया है  

बंगाल की खाडी के पश्चिम-मध्‍य और उत्‍तर-पश्चिम क्षेत्र में बना दबाव उत्‍तर पश्चिम दिशा की ओर बढ गया है       मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाडी के पश्चिम-मध्‍य और उत्‍तर-पश्चिम क्षेत्र में बना दबाव उत्‍तर पश्चिम दिशा की ओर बढ गया है और बंगाल की खाडी के पश्चिमोतर तथा पश्चिम मध्य क्षेत्र में केन्द्रित है। आकाशवाणी से बातचीत में मौसम विभाग के वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने कहा कि दबाव के अगले 12 घंटो में पश्चिमोत्‍तर दिशा की ओर बढने और गहरे दबाव में बदलने की संभावना है।

सितम्बर 7, 2024 8:21 अपराह्न सितम्बर 7, 2024 8:21 अपराह्न

views 2

अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने और हल्‍की बारिश होने की संभावना

          राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 34 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने और हल्‍की बारिश होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।