सितम्बर 19, 2025 6:15 अपराह्न
41
चीन के गुआंग्डोंग प्रांत में तूफान मिताग ने दी दस्तक, तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट
चीन के दक्षिण में स्थित गुआंग्डोंग प्रांत में तूफान मिताग ने आज दस्तक दी। यह इस वर्ष का 17वां तूफान है। प्रांतीय मौसम विभाग के अनुसार 25 मीटर प्रति सेकेंड की तेज गति के साथ यह तूफान इस प्रांत के केन्द्र के निकट पहुंच रहा है। यह तूफान गुआंग्डोंग के शानवेई शहर के तट पर टकराया। मीडिया खबरों के अनुसार अधिकारियों ने मिताग तूफान का दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिमोत्तर क्षेत्र की ओर आगे बढते रहने का अनुमान व्यक्त किया है। यह तूफान क्षेत्र के भीतर प्रवेश करने के साथ धीरे-धीरे कमजोर पड...