अक्टूबर 9, 2025 5:08 अपराह्न

views 86

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पहले वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वैश्विक चुनौतियों के बीच विकसित भारत के निर्माण पर बल दिया है। गुजरात के मेहसाणा में आज पहले वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन में रेल मंत्री ने गुजरात की उल्लेखनीय औद्योगिक प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में, राज्य ने सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों में अभूतपूर्व वृद्धि की है।   उन्‍होंने कहा कि गुजरात ने अपने रेलवे नेटवर्क का भी व्यापक विस्तार किया है। श्री वैष्‍णव ने कहा कि इस अवधि के दौरान गुजरात में दो हजार 764 किलोमीटर नई रेल ला...