सितम्बर 5, 2025 1:58 अपराह्न

views 40

उत्तराखंड: कई दिन की लगातार बारिश के बाद लोगों को मिली राहत, यातायात बहाली के प्रयास तेज़

उत्तराखंड में कई दिन की लगातार बारिश के बाद आज मौसम साफ़ होने से लोगों को राहत मिली है। इसे देखते हुए, प्रशासन ने पर्वतीय क्षेत्रों में हाल के भूस्खलन से बाधित सड़कों पर यातायात बहाली के प्रयास तेज़ कर दिए हैं। हालांकि, डेढ सौ से ज़्यादा ग्रामीण सड़कें अब भी आवाजाही के लिए बंद हैं।   उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के आपदाग्रस्त इलाकों में राहत और पुनर्वास कार्य जारी है। राज्य में अगले कुछ दिन तक कई इलाकों में वर्षा का अनुमान है।    

अगस्त 24, 2025 10:03 अपराह्न

views 60

उत्तराखंड: केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने श्रीअन्न प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय श्रीअन्न महोत्सव-2025 का आज समापन हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन विकसित राष्ट्र के लिए भारत में श्रीअन्न की पुनः खोज, विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।   केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने श्रीअन्न प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने शोधकर्ताओं, किसानों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा विकसित श्रीअन्न आधारित नवाचारों, मूल्यवर्धित उत्पादों, व्यंजनों और उद्यमिता मॉडलों की प्रद...

अगस्त 24, 2025 9:59 अपराह्न

views 69

उत्तराखंड: स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने एम्स पहुंच कर थराली आपदा में घायल लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश पहुंच कर थराली आपदा में घायल लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस मौके पर मंत्री ने बताया कि थराली में भीषण आपदा की चपेट में आये लोगों को स्थानीय स्तर पर ही उपचार दिया जा रहा है, लेकिन आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल लोगों को एयर एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया है। यहां उनका उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में किया जा रहा है। उन्होंने एम्स प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्र...

अगस्त 16, 2025 1:05 अपराह्न

views 38

उत्तराखंड: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। एक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनके उपदेश हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पर्व सभी के जीवन में प्रेम, शांति और सद्भाव का संचार करेगा।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन संपूर्ण मानव जाति को अधर्म, अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघ...

अगस्त 14, 2025 8:49 पूर्वाह्न

views 48

उत्‍तराखंड में सरकारी सेवाओं में सीधी भर्ती के लिए पूर्व अग्‍न‍िवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की स्‍वीकृति

उत्तराखंड कैबिनेट ने आज सेना से लौटने के बाद पूर्व अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में सीधी भर्ती के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में, मंत्रिमंडल ने यह मंजूरी दी। यह आरक्षण राज्य सरकार के अधीन सेवाओं में समूह 'ग' के वर्दीधारी पदों से संबंधित है। पूर्व अग्निवीरों को सीधी भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट दी जाएगी। इसके अलावा, उन्हें अधिकतम आयु सीमा में भी छूट दी जाएगी।    

अगस्त 8, 2025 3:36 अपराह्न

views 45

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य लगातार चौथे दिन भी जारी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य लगातार चौथे दिन भी जारी है। केंद्र और राज्य सरकार की टीमें अभियान में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। दोपहर तक 70 से अधिक लोगों को आई.टी.बी.पी मातली हेलीपैड पहुँचाया गया, जहाँ से उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्यों के लिए रवाना किया जा रहा है। प्रभावित इलाकों में हेलीकॉप्टरों के ज़रिए पेयजल, दवाइयाँ और खाद्यान्न सहित राहत सामग्री पहुँचाई जा रही है। इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह धराली में चल रहे राहत और ...

जुलाई 5, 2025 4:47 अपराह्न

views 23

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चम्पावत जिले के टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर अगले पड़ाव के लिए रवाना किया। दिल्ली से चला यह यात्रा दल कल अपने पहले पड़ाव टनकपुर पहुंचा था। 50 सदस्यीय इस दल में गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, उतर प्रदेश, बंगाल, तेलांगना और छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।   इससे पहले मुख्यमंत्री ने  दल के सदस्...

मार्च 6, 2025 1:51 अपराह्न

views 30

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्‍तराखंड को पूरे वर्ष पर्यटन का केंद्र बनाने की आवश्‍यकता पर जोर दिया

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्‍तराखंड को पूरे वर्ष पर्यटन का केंद्र बनाने की आवश्‍यकता पर जोर दिया है। आज उत्‍तरकाशी में हर्षिल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने राज्‍य में शीतकालीन पर्यटन के महत्‍व का उल्‍लेख करते हुए कहा कि अब राज्‍य में पूरे वर्ष पर्यटन का मौसम रहेगा।      प्रधानमंत्री ने कहा कि शीतकाल के दौरान राज्‍य का प्राकृतिक सौंदर्य अपने चरम पर होता है लेकिन उसी समय होटल और होम स्‍टे खाली रहते हैं। इस स्थिति को बदलने की जरूरत है।      राज्‍य में पर्यटन से जुड़े मूलभूत ढ...

मार्च 6, 2025 1:54 अपराह्न

views 19

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के उत्तरकाशी पहुंचे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के उत्तरकाशी पहुंचे। इस दौरान वे देवी गंगा के शीतकालीन निवास मुखवा गांव में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे हर्सिल में उत्तराखंड शीतकालीन पर्यटन प्रदर्शनी का निरीक्षण करेंगे।   श्री मोदी साहसिक खेल रैलियों और ट्रैकिंग अभियानों को हरी झंडी दिखाएंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस यात्रा को उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

मार्च 6, 2025 10:41 पूर्वाह्न

views 2

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज अपने एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के उत्तरकाशी पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मुखवा में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास का दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे। श्री मोदी ट्रेक और बाइक रैली को रवाना करेंगे तथा हर्सिल में जनसभा को संबोधित करेंगे।    उत्‍तराखंड सरकार ने इस वर्ष शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम शुरू किया है। हजारों श्रद्धालु गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिरों के देवी-देवताओं के शीतकालीन प्रवास स्‍थलों के दर्शन कर चुके हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य धार्मिक पर...