फ़रवरी 13, 2026 4:58 अपराह्न
38
मुक्त व्यापार समझौतों में किसानों के हित सुरक्षित: केंद्रिय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि यूरोपीय संघ या अमरीका के साथ हुए सभी हालिया मुक्त व्यापार समझौतों ने भारत के राष्ट्रीय हितों की पूर्णतः रक्षा की है, जिनमें किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने यह बात नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान-आई.ए.आर.आई. के 64वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज भारत चावल का विश्व का नंबर एक उत्पादक बनकर चीन को पीछे छोड़ चुका है और भारतीय गेहूं की किस्में विश्व स्तर पर अपनी पहच...