अगस्त 28, 2025 8:17 अपराह्न

views 10

रूस द्वारा रातभर किये गए हमलों में यूक्रेन के 17 लोगो की मौत

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस द्वारा रातभर किये हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह तड़के कीव में शक्तिशाली विस्फोट हुए। रूसी मिसाइल हमलों में शहर की कई इमारतों को नुकसान पहुंचा, जिनमें यूक्रेन में यूरोपीय संघ मिशन का मुख्यालय और ब्रिटिश काउंसिल भी शामिल हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हमले में कम से कम 48 लोग घायल हुए हैं और हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। बचाव दल मलबे में फंसे लापता लोगों का पता लगाने में जुटे हैं। यूक्रेन में युद्...